झारखण्ड धनबाद

मध्य विद्यालय एगारकुंड में विश्व हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सरबजीत सिंह

धनबाद (ख़बर आजतक) :- राज्य परियोजना निदेशक के आदेशानुसार एगारकुंड प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय एगारकुंड में प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा के नेतृत्व में विश्व हाथ धुलाई दिवस कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियां का आयोजन बुधवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हाथ धुलाई कार्यक्रम का उद्देश्य साबुन से हाथ धोने के महत्व को बढ़ावा देना और इसके बारे में जागरूकता बढ़ाना है ताकि बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके। वहीं झा ने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों को सिखाता है कि कैसे हाथ धोना एक आसान किफायती और प्रभावी तरीका है।

साथ ही कहा कि स्वच्छता का मूल उद्देश्य बीमारियों के प्रसार को रोककर स्वास्थ्य की रक्षा करना और एक सुरक्षित तथा स्वस्थ वातावरण प्रदान करना है। उनके द्वारा विद्यालय के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का महत्व बताते हुए प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कुमारी सोना दास, ज्योति कुमारी,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललिता बाउरी, संयोजिका मारुति वाउरी, अर्पणा बाउरी, दुलाली वाउरी,आदि उपस्थित थे।

Related posts

धूम-धाम से मनाया गया चिन्मय विद्यालय का 48वाँ स्थापना दिवस समारोह

admin

समस्‍त देश एवं प्रदेश वासियों को देश के गौरव एवं अभिमान के रा‍ष्‍ट्रीय पर्व 74वें #गणतंत्र_दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइये, इस राष्‍ट्रीय पर्व पर हम सभी मिलकर अपने राष्‍ट्र की सेवा, एकता और अखण्‍डता की रक्षा करने के लिए सदैव तत्‍पर रहने का संकल्‍प करें।

admin

मानव संसाधन के लर्निंग & डेवलपमेंट विभाग में “सिमेटिक विन सीसी एक्स्प्लोरर वी 7 बेसिक कोर्स” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

admin

Leave a Comment