झारखण्ड पेटरवार बोकारो

मनरेगा कर्मचारी एवं ग्रामीण विकास मंत्री के द्वारा विभिन्न मांगों के सफल वार्ता के बाद मनरेगा कर्मियों की हड़ताल हुई समाप्त

विधायक डॉ. लंबोदर महतो से मनरेगा कर्मी ने की मुलाकात

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार : पेटरवार झारखंड राज्य के मनरेगा कर्मियों ने 22/7/24 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। वहीं बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,सहायक‌ अभियंता ,कनीय अभियंता, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवक हड़ताल पर थे। मनरेगा कर्मचारी महासंघ एवं माननीय ग्रामीण विकास मंत्री के द्वारा विभिन्न मांगों के सफल वार्ता के बाद मनरेगा कर्मियों की हड़ताल समाप्त हुई ।

मनरेगा कर्मचारी ने बताया कि मंगलवार को मंत्री ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड के आवासीय कार्यालय में मंत्री की अध्यक्षता में झारखण्ड प्रदेश मनरेगा कर्मचारी संघ के साथ वार्ता हुई। जिसमें मांगो को लेकर सैद्धान्तिक सहमति दी गई। समी मनरेगा क्षेत्रीय कर्मियों का मानदेय 30 प्रतिशत बढ़ोत्तरी तथा ग्राम रोजगार सेवक को अलग से प्रतिमाह 1500 रूपये की राशि ईंधन व्यय के लोए दिए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। उक्त वृद्धि इस शर्त के साथ दिए जाने पर सहमति व्यक्त की गई कि वृद्धि का भुगतान मनरेगा अंतर्गत प्रशासनिक मद में राशि की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत मनरेगा कर्मी को जीवन बीमा तथा स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिए जाने पर सहमति व्यक्त की गई।

मनरेगा कर्मियों के हड़ताल की अवधि के मानदेय आदि का भुगतान किया जाएगा। तथा इसे उनके अवकाश, अतिरिक्त कार्य दिवस से समायोजित किया जाएगा। इन निर्णय पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जाएगी। झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा निर्णय के आलोक में मंत्री धन्यवाद देते हुए मंगलवार से हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया गया। बता दें कि पेटरवार प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मचारियों ने 9/10/24 को प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष योगदान दिया। वही अंचल कार्यालय में गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो से मनरेगा कर्मी ने शिष्टाचार मुलाकात की।इस मौके पर प्रमोद कुमार शर्मा, अशोक कुमार रजवार, सुनील दास गुरु, श्यामलाल दास, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश कुमार महतो, रंजीत कुमार महतो, वीरेंद्र कुमार महतो, अनूप कुमार, नंद गोपाल, संदीप कुमार डे, शंभू कुमार डे, विश्वजीत प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

वन नेशन, वन इलेक्शन’ को कैबिनेट से स्वीकृति मिलने पर सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

admin

अभाविप की दो-दिवसीय केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक का पारसनाथ, झारखण्ड में हुआ शुभारंभ

admin

चिन्मय विद्यालय बोकारो के छात्र दिल्ली रवाना, राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए चयनित

admin

Leave a Comment