झारखण्ड राँची राजनीति

मनरेगा बचाओ अभियान: दीपिका पांडेय सिंह का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 5 जनवरी से शुरू किए जा रहे राष्ट्रव्यापी “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा जैसी गरीबों की जीवनरेखा बनी योजना को खत्म करने की साजिश रच रही है।
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण भारत को मजबूती दी, पलायन रोका और करोड़ों परिवारों को सम्मानजनक रोजगार दिया। उन्होंने सवाल किया कि कोरोना काल में मनरेगा के अलावा गरीबों के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को योजना के नाम से नहीं, गरीब की रोटी से मतलब है। जिस तरह किसानों के मुद्दे पर सरकार को झुकना पड़ा, उसी तरह मनरेगा पर भी पीछे हटना पड़ेगा।
उन्होंने घोषणा की कि 5 जनवरी 2026 से देशभर में आंदोलन, पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन होंगे। झारखंड में रांची से राजभवन तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

Related posts

डिस्ट्रिक्ट लाइब्रेरी में रेलवे – बैंकिंग परीक्षा को लेकर मिली फ्री कोचिंग

admin

आईरिस आई हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर नेशनल सीएमई का आयोजन

admin

बोकारो : 29 सितम्बर को अमित के नेतृत्व में निकलेगा बाबूलाल मरांडी का भव्य रोड शो

admin

Leave a Comment