झारखण्ड राँची

महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन


रांची (ख़बर आजतक) : बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में आयोजित महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।


उन्होंने राज्यवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन पर्व पर हर वर्ष पहाड़ी मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ता है और इस बार भी हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर, रांची द्वारा मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत और अभिनंदन किया गया।

Related posts

दुर्घटना : दो ट्रकों के बीच आई कार, चालक सहित छह लोगों की मौत

admin

हेमन्त सोरेन व कल्पना सोरेन से मिली ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन, बाँधा रक्षासूत्र

admin

दुःखद : गोमिया विधायक व मंत्री योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई भरत कपूर का निधन, शोक की लहर

admin

Leave a Comment