झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

महिलाएं शिक्षा और जागरूकता के लिए आगे आवें और अपने हक -अधिकार को प्राप्त करें:चंद्र प्रकाश चौधरी

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार भारती महिला संघ पेटरवार का आठवां वार्षिक महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में किया गया। प्रथम सत्र में कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद महतो, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की पत्नी सह विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता रेणुका देवी व मंच का संचालन मंजू देवी ने किया।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं संकोच त्याग कर अपनी समस्याएँ खुल कर रखें ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। महिलाएं शिक्षा और जागरूकता के लिए आगे आवें और अपने हक -अधिकार को प्राप्त करें। गत पंचायत चुनाव में आरक्षण दिया गया है आगे विधानसभा और लोक सभा में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जायगा। ताकि अपनी समस्याओं को रख कर योजना बना सकेंगी। अपने बेटा -बेटियों को संस्कार दें। बेटा बेटी को एक सामान सुविधा व शिक्षा दें। सामाजिक बुराइयों एवं नशा खोरी का घोर विरोध करें। तभी समाज व देश विकसित होगा।
गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि महिला सशक्ति करण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। शिक्षा व जागरूकता के बल पर महिलाएं अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए आगे बढ़ें। केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्ति करण के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतार रही है। आबादी के अनुसार महिलाओं को नौकरी एवं शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण दे कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि विगत 16-17 वर्षों में अथक प्रयास से महिलाओं की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। इस बीच महिलाएं घर की डेहरी लांध कर बाहर आयीं हैं। पहले महिलाएं आर्थिक क्षेत्र में पुरुषों पर आश्रित थीं।

Related posts

एनसीपी नेता सूर्या ने तीर्थयात्रियों की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

आर एम एच पी के बकेट व्हील रिक्लेमर मशीन का नवीनीकरण

admin

बोकारो में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ झारखंड अभिभावक संघ की आवाज़

admin

Leave a Comment