कसमार झारखण्ड बोकारो

महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर बोकारो में मीडिया ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर की सेवाओं पर जागरूकता, सहयोगिनी कार्यालय में हुआ आयोजन

बोकारो (खबर_आजतक): महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती जेंडर आधारित हिंसा और घरेलू उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ितों को सशक्त सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को सहयोगिनी कार्यालय, बोकारो में एक मीडिया ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह आयोजन “विमेन गेनिंग ग्राउंड” अभियान के तहत क्रिया, इब्तिदा झारखंड, सहयोगिनी और युवा संस्था पूर्वी सिंहभूम की संयुक्त पहल पर संपन्न हुआ। यह झारखंड के 10 जिलों में वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर (OSC) की सेवाओं पर केंद्रित मीडिया जागरूकता अभियान का हिस्सा है।

कार्यक्रम में युवा संस्था जमशेदपुर की सचिव बरनाली ने मीडिया प्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं में विश्वास और सेवा प्रदाता संस्थानों के साथ सहयोग अत्यंत आवश्यक है। वहीं सहयोगिनी की सचिव श्रीमती कल्याणी सागर ने कहा, “घरेलू हिंसा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कई OSC कर्मी अपने दायित्वों के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिससे महिलाओं का सिस्टम से भरोसा उठ जाता है।”

पांडबके की मुखिया हारु रजवार और बाराडीह की मुखिया पुष्पा देवी ने महिला सम्मान और सुरक्षा के लिए एकजुट रहने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम का संचालन कुमारी किरण ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, मीडियाकर्मी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने जमीनी चुनौतियों पर खुलकर संवाद किया और सेवाओं की पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Related posts

बड़कागाँव विधायक के पूर्व विधायक प्रतिनिधि अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आजसू में हुए शामिल

admin

शिक्षक दिवस पर चास स्थित गहना संग ज्वेलर्स में शिक्षक सम्मान समारोह

admin

नरेन्द्र मोदी ने किया हिन्दुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना राष्ट्र को समर्पित

admin

Leave a Comment