झारखण्ड राँची राजनीति

झारखण्ड में महिलाओं ने रचा इतिहास, पहली बार 12 नेत्री होंगी विधानसभा में

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड विधानसभा चुनाव में इस बार 12 महिलाओं ने जीत हासिल कर अपनी मौजदूगी दर्ज कराई। इनमें 8 विधायक इंडिया गठबंधन से और 4 विधायक बीजेपी ने चुनी गईं हैं। झामुमो के टिकट पर गांडेय, जामा और इचागढ़ सीट पर महिलाओं ने जीत दर्ज की। काँग्रेस ने पाकुड़, महागामा, रामगढ़, बोकारो और मांडर सीट पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी के टिकट पर कोडरमा, झरिया और जमशेदपुर ईस्ट सीट पर महिलाओं ने जीत दर्ज की। झारखण्ड विधानसभा चुनाव के इतिहास में ये पहली बार है जब 12 महिलाएँ विधान सभा में रहेंगी।

झामुमो की महिलाओं की जीत

गाण्डेय: कल्पना मुर्मू सोरेन ने बीजेपी की मुनिया देवी को 17,142 वोटों से हराया
जामा- पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने बीजेपी के सुरेश मुर्मू को 5,738 वोटों से मात दी
इचागढ़- सविता महतो ने आजसू के हरेलाल महतो को 26,523 वोटों के अंतर से हराया

काँग्रेस की महिलाओं की सफलता

पाकुड़: निसात आलम ने आजसू के अजहर इस्लाम को 86,029 वोटों से हराया

महगामा: दीपिका पाण्डेय सिंह ने बीजेपी के आशोक कुमार को 18,645 से हराया

रामगढ़: ममता देवी ने आजसू की सुनीता चौधरी को 67,90 वोटों से हराया

बोकारो: श्वेता सिंह ने बीजेपी के बिरंची नारायण को 7207 वोटों स हराया

माण्डर: शिल्पी नेहा तिर्की ने बीजेपी के सन्नी टोप्पो को 22,803 वोटों से हराया

बीजेपी की महिला विजेता

कोडरमा: नीरा यादव ने राजद के सुभाष प्रसाद यादव को 5,815 वोटों से हराया

जमुआ: मंजू कुमारी ने झामुमो के केदार हाजरा को 32,631 वोटों से हराया

झरिया:- रागिनी सिंह ने काँग्रेस की पुर्णिमा नीरज सिंह को 14,511 वोटों से मात दी

जमशेदपुर ईस्ट- पूर्णिमा साहू दास ने काँग्रेस के अजय कुमार को 42,871 वोटों से हराया।

Related posts

आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन बनें जय शाह, निर्विरोध रूप से चुनाव संपन्न, 1 दिसंबर को ग्रहण करेंगे पदभार

admin

विधानसभाध्यक्ष की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक संपन्न

admin

भारतीय शास्त्रीय कला की छटा बिखरी, सरला बिरला पब्लिक स्कूल में स्पिकमैके कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

admin

Leave a Comment