अपराध गोमिया झारखण्ड बोकारो

महिला और उसकी नाबालिग बेटी को जूते की माला पहनाकर कॉलोनी में घुमाया, मामला दर्ज

प्रशांत अम्बष्ठ, गोमिया

गोमिया (ख़बर आजतक) : गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग महावीर स्थान कॉलोनी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. रविवार की शाम को कॉलोनी के कुछ लोगों ने एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी को जूते की माला पहनाकर कॉलोनी में घुमाया. इस अमानवीय व्यवहार से आहत पीड़िता और उसकी बेटी ने अपना घर छोड़ दिया था.


सोमवार को पीड़ित मां-बेटी गोमिया थाना पहुंचीं और आठ नामजद समेत 10-12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. महिला ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि आरोपियों ने झूठे आरोप लगाकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया. जब कॉलोनी के कुछ लोगों ने इस घटना का विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की.
इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी नित्यानंद भोगता ने बताया कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.

Related posts

यदि मौका मिला तो पूरे जिला व प्रखंड स्तर पर व्यापारियों एवं उद्यमियों के विकास को गति देने के लिए कार्य करुँगा: किशोर मंत्री

admin

चम्पई सोरेन सरकार हेमन्त सरकार पार्ट-2 साबित हुई, भ्रष्टाचार को बढ़ाया आगे: विनय सिंह

admin

धनबाद में कायस्थ शिरोमणि सेवा ट्रस्ट द्वारा छात्रवृत्ति वितरण एवं होली मिलन समारोह संपन्न

admin

Leave a Comment