झारखण्ड राँची

महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, संगठन विस्तार व नगर निकाय चुनाव पर जोर


राँची : रांची स्थित कांग्रेस भवन में झारखण्ड महिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महिला प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने की। उन्होंने जिलास्तरीय संगठन की समीक्षा करते हुए सभी महिला जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि एक माह के भीतर जिला कमिटी का विस्तार कर सूची प्रदेश कार्यालय में जमा करें।
बैठक में मनरेगा की मूल भावना को समाप्त करने के प्रयासों पर चिंता जताते हुए पंचायत स्तर पर चौपाल लगाकर महिला श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए महिला प्रत्याशियों की सूची तैयार करने को कहा गया।
रमा खलखो ने कहा कि महिला कांग्रेस नगर निकाय चुनाव में पूरी ताकत से उतरकर कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेगी। बैठक में प्रदेश व जिला स्तर की कई महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Related posts

40वाँ फादर केविन ग्रोगन फुटबॉल टूर्नामेंट 2024 में संत रॉबर्ट और मसी मार्शल विजेता

admin

आरयू में शिक्षक दिवस पर मनाया गया गुरु वंदन पर्व

admin

सरकार जिसकी भी हो परंतु झारखंड के लोगों के लिए एक ठोस नीति निर्धारण करें : जयराम महतो

admin

Leave a Comment