झारखण्ड राँची

महिला दिवस पर मेकॉन में कैंसर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

नितीश मिश्रा


राँची : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेकॉन के WIPS (विमेन इन पब्लिक सेक्टर) फोरम की ओर से महिला कर्मचारियों के लिए कैंसर जागरूकता पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर, विशेषकर स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच के महत्व को समझाना था।

इस अवसर पर निदेशक (वाणिज्यिक) जे.के. झा, निदेशक (परियोजना) राजीव खिलन और मुख्य सतर्कता अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यशाला में शीघ्र निदान, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और नियमित जांच के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
रांची की प्रसिद्ध स्तन कैंसर विशेषज्ञ डॉ. नम्रता महांसारिया ने लक्षणों, जोखिम कारकों और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। मेकॉन की महिला कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी कर इसे ज्ञानवर्धक और प्रभावशाली सत्र बनाया।

Related posts

बोकारो : देशी कट्टा ओर पिस्टल के साथ चार शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

अभाविप का “छात्र गर्जना” कार्यक्रम आयोजित, बोले याज्ञवल्क्य – “5 वर्षों में सिर्फ हेमन्त, बसंत व कल्पना का हुआ विकास”

admin

दिल्ली का प्रसिद्ध कोचिंग करियर प्लस देगी बोकारो में विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग

admin

Leave a Comment