झारखण्ड राँची राजनीति

महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित है मोदी सरकार: आरती कुजूर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): लोकसभा में मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए नारी शक्ति वंदन बिल का स्वागत बुधवार को उत्सव मानकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में किया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की बहनों ने गाजे बाजे के साथ अबीर गुलाल लगाकर एवं मिठाइयाँ बाँटकर खुशियाँ मनाई। एक दूसरे को बधाई दिया ।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएँ चलाईं साथ ही 11 महिलाओं को अपने कैबिनेट में जगह भी दिया और अब नारी शक्ति वंदन अध्यादेश लाकर आधी आबादी को जो सम्मान दिया इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।

वहीं राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा की आरती सिंह ने आदि आबादी को दिए गए इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री को झारखंड प्रदेश की और से धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि स्वच्छता अभियान, शौचालय निर्माण, गर्भवती माताओं का सहयोग, मातृत्व अवकाश की वृद्धि, तीन तलाक की समाप्ति, उज्जवला गैस योजना, बेटी बचाव, बेटी पढ़ाव जैसे कार्यक्रम चलाकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़े कार्य किए।

इस दौरान स्वागत कार्यक्रम आज झारखंड के प्रत्येक ज़िले के सभी मंडलों में मनाया गया। महिला सशक्तिकरण की एक और मिसाल प्रस्तुत कर आदरणीय प्रधानमंत्री ने इतिहास रचने का काम किया। इस ऐतिहासिक कार्य हेतू देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की और से सहृदय आभार।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता पाण्डेय, प्रदेश मंत्री रेनू तिर्की, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिन्हा, फूदो देवी, संपति देवी,युवा मोर्चा प्रवक्ता प्रियंका रंजन,महिला मोर्चा प्रवक्ता सुचिता सिंह, कार्यालय मंत्री बबिता वर्मा, रेखा महतो, लक्ष्मी कुमारी, बबली कुमारी, कुमुद झा, संजू कुशवाहा, पूजा शौर्य सिंह, बबिता झा,सोशल मीडिया प्रभारी रंजिता सिंह उपस्थित थीं।

Related posts

डिस्ट्रिक्ट आइकॉन श्वेता किन्नर के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

admin

Jharkhand Election 2024: बोकारो की जनता इस बार बदलाव चाहती है : श्वेता सिंह

admin

सीएमपीडीआई अंतर-क्षेत्रीय संस्थान वॉलीबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले

admin

Leave a Comment