झारखण्ड राँची शुभकामना सन्देश

मानव अधिकार मिशन के प्रदेश अध्यक्ष पीके लाला ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राँची (ख़बर आजतक) : मानव अधिकार मिशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड हाई कोर्ट के वरीय अधिवक्ता पीके लाला ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संजय सेठ लगातार जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय रहते हुए झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित कर रहे हैं।

पीके लाला ने मंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि संजय सेठ ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी है। रांची के विकास से लेकर राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान सराहनीय रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि संजय सेठ आने वाले समय में भी रक्षा मंत्रालय के साथ-साथ राज्य और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मंत्री का जनसेवा का संकल्प समाज के लिए प्रेरणादायी है।

Related posts

अधिवक्ता धीरज कुमार ने बबन प्रसाद पर गोली चलाकर हत्या करने के प्रयास पर चिंता व्यक्त किया, कहा – “इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच हो”

admin

अभाविप राम लखन सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

admin

बोकारो में नक्सली हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद

admin

Leave a Comment