झारखण्ड राँची

मारवाड़ी भवन में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न


रांची (ख़बर आजतक) : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक दिवसीय बैठक रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने की। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रांतीय अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की इसमें सक्रिय सहभागिता रही।
बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन विस्तार, सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा और विकास को सम्मेलन के मूल उद्देश्य बताते हुए सभी प्रांतों को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय महामंत्री केदारनाथ गुप्ता ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं भावी नीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। अतिथियों को सम्मानित किया गया। बैठक को समाज को नई दिशा देने वाली बताया

Related posts

किशोर मंत्री ने अपने 21 प्रत्याशियों संग बैठक आयोजित कर माँगा समर्थन

admin

बोकारो : संत ज़ेवियर विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर के वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

admin

रोटरी क्लब द्वारा प्रौढ़ शिक्षा केंद्र का विधिवत उद्घाटन

admin

Leave a Comment