Uncategorized

मारवाड़ी सहायक समिति चुनाव 14 दिसंबर को, 45 नामांकन पत्र हुए वैध

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : मारवाड़ी समाज की 112 वर्ष पुरानी संस्था मारवाड़ी सहायक समिति के निर्वाचन सत्र 2025-27 के लिए कुल 45 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं चुनाव पदाधिकारी अशोक नारसरिया ने बताया कि जांच के बाद अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक नाम, उपाध्यक्ष के लिए दो नाम तथा उपसचिव के लिए तीन नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। कार्यकारिणी के 20 पदों के लिए 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान की प्रक्रिया 14 दिसंबर रविवार को मारवाड़ी भवन में होगी, जहां आमसभा सुबह 10 बजे शुरू होगी तथा मतदान 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। पदाधिकारियों ने मतदाताओं से वैध पहचान पत्र साथ लाने की अपील की है।

Related posts

शंकर रवानी हत्याकांड में इस्तेमाल हथियारो का जखीरा समेत कार बरामद, एक अपराधी भी गिरफ्तार

admin

झारखंड के औद्योगिक भविष्य पर सुरेश प्रभु का जोर, वित्त आयोग से बैठक कराने का आश्वासन

admin

राज्यपाल से एफजेसीसीआई प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात, औद्योगिक विकास पर हुई चर्चा

admin

Leave a Comment