झारखण्ड बोकारो शिक्षा

मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल, बोकारो का जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन


बोकारो (ख़बर आजतक) : मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल, बोकारो के छात्रों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष छात्रों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करते हुए सफलता की नई मिसाल पेश की।


ईशान गुप्ता ने 98.83 परसेंटाइल, काव्या चन्दन झा ने 98.68 परसेंटाइल तथा देवीद्त्ता पांडा ने 95.58 परसेंटाइल हासिल किया। 95 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर इन विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर अभ्यास, सटीक रणनीति और अनुशासित तैयारी से राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में भी श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया जा सकता है।
रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल छा गया। ईशान गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अतिरिक्त कक्षाओं और कॉन्सेप्ट आधारित पढ़ाई को दिया। वहीं काव्या चन्दन झा ने शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट सीरीज और समयबद्ध अध्ययन योजना को अपनी उपलब्धि का आधार बताया।


विद्यालय के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार, सचिव श्री दिलीप कुमार झा तथा प्राचार्य प्रभारी श्री देव दुलाल मित्रा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

पंचायत सचिवों ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को सौंपा ज्ञापन

admin

उत्तर प्रदेश की खतरनाक स्थिति झारखंड के लिए सबक : बंधु तिर्की

admin

पेटरवार : भारत ज्ञान विज्ञान समिति के तत्वावधान में मनाया गया तंबाकू निषेध दिवस

admin

Leave a Comment