झारखण्ड राँची

मुक्ति संस्था ने किया 32 अज्ञात शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार

मुक्ति संस्था का 50वाँ कार्यक्रम संपन्न, संस्था ने अब तक 1655 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार: प्रवीण लोहिया

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): मुक्ति संस्था के द्वारा रविवार को जुमार नदी के तट पर 32 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अब तक कुल नौ वर्षों से चल रहा है और आज यह पचासवाँ कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे कुल 1655 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, रतन अग्रवाल, आशीष भाटिया,
संदीप कुमार, अरुण कुटारियार, सीताराम कौशिक, संजू कुमार, राहुल चौधरी, विकाश सिंघानिया, नवीन गाड़ोदिया, नीरज खेतान, सुमित अग्रवाल उपस्थित थे।

Related posts

श्री महावीर मंडल ने 22 जनवरी को अपने घरों में दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाने का किया आवाह्न

admin

डीसी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति कार्य का किया समीक्षा

admin

“फ्यूचर रेडी धनबाद” के निर्माण में जनप्रतिनिधियों व छोटे, मध्यम उद्योगों का महत्वपूर्ण योगदान – उपायुक्त

admin

Leave a Comment