झारखण्ड बोकारो

मुस्कान हॉस्पिटल चास में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न


बोकारो (ख़बर आजतक) : चास स्थित मुस्कान हॉस्पिटल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती कौसर जहाँ एवं श्रीमती रीता मुंशी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के पश्चात उपस्थित सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारियों एवं मरीजों के परिजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।


कार्यक्रम में अस्पताल परिवार के सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर मानव सेवा की भावना को सशक्त करते हुए मरीजों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण भी किया गया। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस तरह के आयोजन न केवल राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करते हैं, बल्कि मरीजों और उनके परिजनों में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

Related posts

युवा राजद ने सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनने पर दी बधाई

admin

स्पीकर ने दिनदहाड़े की लोकतंत्र की हत्या: अमर बाउरी

admin

पेटरवार : भारत ज्ञान विज्ञान समिति के तत्वावधान में मनाया गया तंबाकू निषेध दिवस

admin

Leave a Comment