झारखण्ड राँची

मेकॉन में ‘मिल्लत’ के बैनर तले दावत-ए-इफ्तार का आयोजन


रांची : मेकॉन लिमिटेड के मुख्यालय में कर्मचारियों के संगठन ‘मिल्लत’ के बैनर तले दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजित कार्यक्रम में मेकॉन प्रबंधन और वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।


इफ्तार समारोह में सभी ने मिल-जुलकर रोजा खोला और रमज़ान के पवित्र महीने की खुशियां साझा कीं। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द, सांस्कृतिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं तथा समाज में शांति और सद्भाव का संदेश देते हैं।
इस अवसर पर मिल्लत के पदाधिकारियों और मेकॉन प्रबंधन ने सभी को रमज़ान की शुभकामनाएं दीं तथा देश और मेकॉन की प्रगति के लिए दुआ की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मिल्लत के अध्यक्ष फरहाद मंसूरी, उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, सचिव मो. अज़मतुल्लाह और कोषाध्यक्ष हारून अंसारी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्राओं का जिला कबड्डी टीम में चयन, तीसरी बड़ी उपलब्धि

admin

राँची: चैंबर का प्रतिनिधिमंडल उद्योग सचिव वंदना डाडेल से मिला, औद्योगिक विकास में बाधक प्रमुख समस्याओं के समाधान हेतू वार्ता

admin

जैन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2 में मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

admin

Leave a Comment