झारखण्ड राँची राजनीति

मेगा ट्रेड फेयर बना राँचीवासियों के लिए मनोरंजन का केंद्र

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह एवं दीपक बंका पहुँचे मेगा ट्रेड फेयर

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक) : मोरहाबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में खरीदारी करने के लिए राँची समेत अन्य जिलों के लोग भी पहुँच रहे है। गुरुवार को भी फेयर में लोगों का आना लगा रहा। शाम होने से पहले ही लोग फेयर में पहुंच रहे हैं। प्रत्येक स्टाल में लोगों की भीड़ दिखी, जो अपनी जरुरत की चीजें खरीदारी करते नजर आए। घरेलू सामान, बच्चों के खिलौने, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कालीन, सजावटी सामान की भी जमकर खरीदारी की जा रही हैं। गर्मी के कपड़ों सहित डिजायनर कपड़े महिलाओं को काफी पसंद आ रहे हैं। फूड जोन में अनेक तरह के व्यंजनों का लुत्फ भी लोग उठा रहे हैं। मेले में प्रवेश शुल्क ₹20 है। ऑटो जोन में विभिन्न कंपनियों के कार को प्रदर्शित किया गया है। लोग इन कारों की जानकारी ले रहे हैं।

वहीं, फेयर में कई स्टालधारकों द्वारा बेहतरीन ऑफर भी दिये जा रहे हैं। फर्नीचर इंटीरियर हॉल में नाइटवेयर पर 15 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा कॉटन क्राफ्ट में कई उत्पादों पर 20 प्रतिशत, बबलू फाउंटेन व सिकरी हैंडक्राफ्ट में 20 प्रतिशत, नदीम मार्बल के स्टॉल पर 20 प्रतिशत तक का लाभ उठाया जा सकता है।

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने कहा कि ट्रेड फेयर में आने वालों की रूचि दिख रही है। लोग परिवार के साथ आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया ट्रेड फेयर का भ्रमण
जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री और खूँटी के सांसद अर्जुन मुंडा गुरुवार को ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। उनके आगमन पर झारखंड चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री और महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन ने उनका स्वागत करते हुए ट्रेड फेयर के आयोजन के बारे में बताया। केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न् स्टॉलों का भ्रमण किया। उन्होंने झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसिएट्स के प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि ट्रेड फेयर के आयोजन का फायदा आम लोगों के साथ उत्पादों को भी मिलता है।

इस मौके पर चैंबर के उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, सह सचिव शैलेश अगवाल, रोहित पोद्दार, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, सदस्य नवजोत अलंग, प्रमोद सारस्वत, राजीव चौधरी आदि मौजूद थे।

वहीं, झारखंड भाजपा के नए संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, सांसद दीपक प्रकाश, दीपक बंका भी ट्रेड फेयर पहुँचे।

Related posts

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

Nitesh Verma

राँची : कर्नाटक चुनाव में जनता की जीत : नमन भारतीय

Nitesh Verma

बोकारो : संकल्प सृजन द्वारा सम्मानित किये गए डीएवी-6 के प्राचार्य बीएमएल दास

Nitesh Verma

Leave a Comment