झारखण्ड राँची राजनीति

मेयर पद के लिए नाम वापसी प्रक्रिया संपन्न, 08 अभ्यर्थियों ने वापस लिए नाम, अंतिम रूप से 11 मैदान में

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के अंतर्गत मेयर पद के लिए शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। समाहरणालय के ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में विधि मान्य नाम निर्दिष्ट आठ अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया। नाम वापस लेने वालों में अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेन्द्र मुंडा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप एवं संजय कुमार टोप्पो शामिल हैं।


नाम वापसी के बाद अब अंतिम रूप से मेयर पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। इनमें रमा खलखो, देवी दयाल मुंडा, सोनू खलखो, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो एवं सुजीत बिजय आनंद कुजूर के नाम शामिल हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई

Related posts

आरयू में मूलभूत सुविधाओं को लेकर 21 अगस्त को घेराव करेगी छात्र आजसू

admin

नेमरा गांव को आदर्श गांव बनाने की मांग, मुख्यमंत्री को ईमेल भेजा

admin

दीपक बिरूआ ने टाटा स्टील फाउंडेशन से किया आग्रह, कहा – “यह माइनिंग क्षेत्र होने के कारण इससे संबंधित युवाओं को प्रशिक्षण देकर यहीं रोजगार उपलब्ध कराएँ”

admin

Leave a Comment