झारखण्ड राँची राजनीति

मेहनती कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने की आवश्यकता: अजय नाथ शाहदेव

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): जिला ग्रामीण काँग्रेस की ओर से कमड़े में कार्यकर्ता सम्मेलन की आयोजन किया गया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। देश में धर्म के आधार पर लड़ाने की साजिश की रही है जिसे रोकने की क्षमता सिर्फ काँग्रेस के पास है। वहीं प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं की मान – सम्मान देने की आवश्यकता है। इस दौरान जिला ग्रामीण काँग्रेस के अध्यक्ष राकेश किरण महतो, मेरी तिर्की ने संगठन की मज़बूती पर बल दिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुशल उराँव ने की, वहीं संचालन अतुल राज ने किया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के महासचिव अजय नाथ शाहदेव, राँची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश किरण महतो, प्रभारी शिव कुमार भगत, मेरी तिर्की, प्रखंड अध्यक्ष सहाबिर लोहरा, ऊषा देवी, रमेश नाथ शाहदेव, शाहिद अहमद, कुमार अतुल राज सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

“भारत की शान है तिरंगा” अभियान के तहत सभी अपने – अपने घरों में 15 अगस्त को अवश्य लगाएँ तिरंगा: संजय कुमार जायसवाल

admin

गोमिया : कर्मियों की कमी की वज़ह से पानी सप्लाई बाधित, 5 से 6 हज़ार आबादी प्रभावित

admin

केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी ने किया विरोध प्रदर्शन

admin

Leave a Comment