झारखण्ड हज़ारीबाग

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को मानद डॉक्टरेट से सम्मान


कोडरमा : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्राचार्य गुरु चरण वर्मा को अमेरिका की ग्लोबल यूनिवर्सिटी ऑफ बोस्टन द्वारा ‘ऑर्गनाइजेशनल लीडरशिप’ में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया।


इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों व कर्मचारियों ने इसे संस्थान के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। विद्यालय प्रबंधन ने प्राचार्य के मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।
निदेशिका संगीता शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शिक्षा, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Related posts

पेटरवार में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख रुपये की लूट

admin

पेटरवार : टूर्नामेंट का मैन ऑफ़ द मैच बने बसीर एंव प्रभाकर

admin

एनएससी वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

admin

Leave a Comment