झारखण्ड शिक्षा

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई


कोडरमा (ख़बर आजतक) : मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निर्देशिका संगीता शर्मा एवं प्राचार्य गुरुचरण वर्मा द्वारा तिलक लगाकर अभिवादन और दीप प्रज्वलन से हुई। 11वीं के छात्र शुभोदीप अधिकारी ने राधा-कृष्ण की प्रार्थना गीत प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया।

नृत्य, फन गेम्स और रैंप वॉक ने समारोह को खुशनुमा बना दिया। अमन कुमार शर्मा को मिस्टर फेयरवेल और रक्षा जैन को मिस फेयरवेल चुना गया। सभी छात्रों को टाइटल, बैज और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य और निर्देशिका ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मंच संचालन श्रुति और श्रेया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रेष्ठ शर्मा ने

Related posts

सीएमपीडीआई में ‘‘प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयारी से जुड़े मुद्दों के समाधान’’ पर दो दिवसीय कार्यशाला

admin

रांची में झारखंड कबड्डी लीग का भव्य आगाज़, उद्घाटन मैच में तिलका मांझी वॉरियर्स की जीत

admin

बोकारो में कांग्रेसियों ने गांधी जी के कांग्रेस अध्‍यक्ष चुने जाने का मनाया शताब्‍दी वर्ष

admin

Leave a Comment