झारखण्ड मनोरंजन राँची

मॉल ऑफ रांची अभी बना हुआ है टॉक ऑफ रांची

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची (खबर आजतक) : रांची के हृदयस्थली न्यू मार्केट चौक, रातु रोड के पास आकाशवाणी के सामने मॉल ऑफ रांची का शुभारम्भ 29 जुलाई को होने जा रहा है। अपने शुभारम्भ के दिन से यह मॉल रांची शहर की रौनक में चार चांद लगा देगा क्योंकि इस मॉल में देश विदेश की नामी गिरामी ब्रांड्स के शोरूम सुसज्जित होगें। मॉल ऑफ रांची के डायरेक्टर नीतीश अग्रवाल के अनुसार यह मॉल 2.5 (ढाई लाख) स्क्वायर फीट में अत्याधुनिक भवन निर्माण शैली के अनुसार निर्मित हुआ है। अपनी निर्माण शैली, भव्यता, साज-सज्जा और समुचित प्रबंधन में मॉल ऑफ रांची बेमिसाल होगा।


रांची के प्राइम लोकेशन में अवस्थित इस मॉल में देश विदेश के सुप्रसिद्ध ब्रांड्स के शोरूम्स के अलावा मॉर्डन गेम जोन, फूडजोन,4/4सिनेमा स्क्रीन्स, लाइफस्टाइल, फैशन शॉप्स इत्यादि आधुनिक जीवन शैली की सभी चीजें मौजूद रहेंगी।
मॉल ऑफ रांची में सुप्रसिद्ध ब्रांड्स के शानदार शोरूम्स मौजूद होंगे।
मॉल ऑफ रांची के 6th फ्लोर पर ईस्ट इण्डिया का सबसे बड़ा और लैटेस्ट गेमिंग जोन स्टारकेड सेंटर भी झारखंड वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं प्रकाश झा के सिनेमा स्क्रीन्स पी जे पी सिनेमा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। कुछ ऐसे भी ब्रांड्स आने वाले हैं जो झारखंड में पहली बार मॉल ऑफ रांची में लोगों को लुभाएंगे। नीतीश अग्रवाल ने बताया कि मॉल ऑफ रांची 8 फ्लोर्स में निर्मित है और टोटली सेंट्रली एयरकंडीशंड है। इसमें लिफ्ट, और एक्सक्लेटर का समुचित और सुरक्षित प्रबंध है मॉल ऑफ रांची में। मॉल में आने वाले लोगों को पार्किंग की समस्या से ना जूझना पड़े, इसके लिए मॉल में 2 फ्लोर्स में पार्किंग का विशेष प्रबंध किया गया है।
कुल मिला कर ऐशो आराम से लेकर मॉर्डन लाइफस्टाइल को सुकून देने वाला हरेक संसाधन यहां उपलब्ध होने वाला है। जहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग, युवक युवतियों की सुविधाओं और मनोरंजन का काफी ध्यान रखा गया है। साथ ही साथ पब्लिक की सुरक्षा, कन्वेनियेंस, समुचित साफ सफाई, और मॉल के रख रखाव पर प्रबंधकों का विशेष फोकस रहेगा। और इस तरह मॉल ऑफ रांची मॉल की दुनियां का माइलस्टोन बनने वाला है।

Related posts

Vedanta ESL Steel Limited celebrates Swachchata Hi Seva Campaign with various Cleanliness & Plantation Drives

admin

बदलते समय के साथ शिक्षकों-शिक्षिकाओं की चुनौतियाँ बढ़ी है और बच्चों की जिम्मेदारियाँ भी: बंधु तिर्की

admin

केंद्रीय सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल ने भारत बंद को लेकर सरायकेला खरसावां का किया दौरा, बोले फूलचंद- “सरना कोड को लेकर सभी हो रहे एकजुट”

admin

Leave a Comment