झारखण्ड धनबाद

मोहरीबांध में हैवी ब्लास्टिंग से घायल हुए लोगों से मिलने पहुंची रागिनी सिंह

झरिया (ख़बर आजतक) : घनुआड़ीह ओपी क्षेत्रअंतर्गत मोहरी बांध में संचालित आउटसोर्सिंग में हेवी ब्लास्टिंग से वहां के घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हो गए। जिससे अक्रोषित लोगो ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।जहां प्रबंधन ने उनपर लाठिया और फायरिंग करा दिया जिसमे कई लोग घायल हो गए।

जिन्हें धनबाद एसएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इसकी सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह घायलों से मिलने पहुंची अस्पताल में घायलों और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और डॉक्टरों से बात कर जल्द से जल्द इलाज शुरू करने की कही।वहीं श्रीमती सिंह ने घटना के जिम्मेदार लोगों पर प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की।वहीं कार्यवाही न करने पर मजदूर हित की हर लड़ाई लड़ने की बात कही।

Related posts

मानव संसाधन के लर्निंग & डेवलपमेंट विभाग में “सिमेटिक विन सीसी एक्स्प्लोरर वी 7 बेसिक कोर्स” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

admin

लीला जानकी पब्लिक स्कूल के छात्रो ने फिर से एक बार NEET 2025 में सफलता का परचम लहराया

admin

नीरजा सहाय डीएवी में राज्य स्तरीय योगा एवं हॉकी प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

admin

Leave a Comment