झारखण्ड राँची

यह ओवरऑल संतुलित बजट : नवजोत

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के रेलवे उप समिति के चेयरमैन नवजोत अलंग ने कहा कि बजट में कृषि की उत्पादकता को बढ़ाना, रोजगार और कौशल विकास, इंक्लूसिव मानव संसाधन विकास, मैनुफैक्चरिंग, ऊर्जा की सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स की योजनाओं को शामिल किया गया हैं। यह ओवरऑल संतुलित बजट है। मोबाइल, चार्जर जैसी आम उपभोक्ताओं से जुड़ी चीजों को सस्ता करने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होने कहा कि कैंसर की दवाओं को सस्ता किया जाना स्वागतयोग्य है। सरकार को अन्य गंभीर बीमारी की दवाओं को भी सस्ता करने पर विचार किया जाना चाहिए। पुरानी आयकर व्यवस्था के तहत किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाना सराहनीय है, इससे मध्यम वर्गीय परिवार को काफी लाभ होगा। हालाँकि झारखण्ड में रेल परियोजनाओं पर कोई बात नहीं किए जाने से थोड़ी निराशा हुई।

Related posts

सीसीएल में दो दिवसीय ‘सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005’ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

admin

खरकई डैम का निर्माण बंद होने पर हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब

admin

ख़बर आजतक के 11वें स्वर्णिम वर्ष में प्रवेश करने पर आदरणीय किरण यादव, प्राचार्य, DAV नीरजा सहाय, राँची ने अपने संदेश में ख़बर आजतक के सफर को यूं ही सतत चलने की शुभकामनाएं दी है।

admin

Leave a Comment