झारखण्ड राँची राजनीति

युवाओं ने थामा झारखंड पार्टी का दामन, बोले अशोक भगत ‐ “झारखंड पार्टी की बुनियाद व आधार युवाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा है”

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड पार्टी में 2024 के विधानसभा चुनाव से संबंधित हलचल तेज हो गई है। इस दौरान शनिवार को झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में इसी क्रम में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ो युवाओं ने झारखंड पार्टी का दामन थामा। कई छात्र नेता झामुमो, काँग्रेस, भाजपा और आजसू जैसे बड़े राजनीतिक दलों को छोड़कर जल जंगल जमीन की पार्टी झारखंड पार्टी में आए। झारखंड पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व राज्यमंत्री अशोक भगत ने मिलन समारोह में आए छात्र युवा नेताओं से कहा कि पार्टी की बुनियाद व आधार युवाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा है। अशोक भगत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर जिला हर प्रखंड ‐ पंचायत में संयोजक टीम का गठन किया जा रहा है और यही संयोजक टीम जिला कमिटी के साथ संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

झारखंड पार्टी की राँची जिलाध्यक्ष सह केंद्रीय कमिटी सदस्य अंशु लकड़ा एक्का ने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं और झारखंड पार्टी में लंबे अंतराल के बाद फिर से कार्यकर्ताओं का जुटान बढ़ता जा रहा है। निश्चित रुप आग़ामी समय में झारखंड पार्टी सोच पुराना तेवर नया के साथ प्रदेश के सभी जिलों में बङी ताकत के साथ जनता के साथ और जनता के लिए खड़ी रहेगी।

इस कार्यकर्ता मिलन समारोह में योगेश भगत को प्रदेश युवा मोर्चा का संयोजक, रोहित सिंह को धनबाद जिला संयोजक, गजेन्द्र तिग्गा को हजारीबाग जिला संयोजक, अरुण कुमार को लातेहार जिला संयोजक और विक्रम कुमार व अरुण सौरभ खलखो को राँची जिला युवा मोर्चा संयोजक मनोनीत किया गया।

इस मिलन समारोह में रंजीता मिश्र और रोहित राणा ने झारखंड पार्टी की नीति सिद्धांत की जानकारी संदीप मुंडू, राहुल टोप्पो, सुमित गाड़ी, महेंद्र उराँव, ओसीन कुजूर, दीप तिर्की, अतुल डांग, नितेश, शंकर, पंचम उराँव आदि उपस्थित थे।

Related posts

धनबाद पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा का महिला कांग्रेस ने किया जोरदार स्वागत

Nitesh Verma

लेखक मनोज कुमार कपरदार की पुस्तक पाठ्यक्रम में शामिल

Nitesh Verma

गर्मी के मद्देनजर मतदान के दौरान रहेगी विशेष व्यवस्थाः के. रवि कुमार

Nitesh Verma

Leave a Comment