झारखण्ड राँची राजनीति

युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी सिन्हा ने भाजपा की सदस्यता ली

राँची : वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव अंशु तिवारी सिन्हा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल कराया।
इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अंशु तिवारी सिन्हा को बधाई देते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया। शशांक राज ने कहा कि उनके जुड़ने से भाजपा और युवा मोर्चा को मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नया बल मिलेगा।
भाजपा में शामिल होने के बाद अंशु तिवारी सिन्हा ने कहा कि वे झारखंड की बेटियों और महिलाओं की आवाज बनकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रेरित होकर जनहित में कार्य

Related posts

नगरपालिका सेवा संवर्ग नियुक्ति परीक्षा के विरोध भाजयुमो ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

admin

बोकारो : रोटरी क्लब बोकारो नें चलाया श्रमदान-सफाई अभियान

admin

क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में संत ज़ेवियर के विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम*

admin

Leave a Comment