झारखण्ड राँची राजनीति

युवा राष्ट्रीय जनता दल ने नियुक्त किए 19 जिलों के प्रभारी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): लोकसभा व विधानसभा को लेकर प्रदेश युवा राजद ने 19 जिलों में प्रभारी नियुक्त किया है। इसकी घोषणा शनिवार को प्रदेश कार्यालय के बैठक में हुई। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रभारी राजीव झा ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि आग़ामी चुनाव में राजद युवाओं के बल पर किंग मेकर के रुप में उतरेगी।

इस दौरान राँची जिला प्रभारी संतोष कुमार व नितीश कुमार, सिमडेगा प्रभारी उर्मिला सोरेंग व अरशद अंसारी, लोहरदगा प्रभारी मनेश्वर सिंह व सूरजदेव सिंह सहित 19 जिलों के प्रभारी बनाए गए।

Related posts

महिला मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न

admin

प्रत्येक जिला में महाधिवेशन के माध्यम से बढ़ाया जाए कार्यकर्ताओं का जुटान: एनोस

admin

आदिवासी-मूलवासी पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएगी जनता: रामचन्द्र सहिस

admin

Leave a Comment