झारखण्ड राँची

युवा सोच ने पश्चिम बंगाल में चिकित्सक के साथ हुई घटना का किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): युवा सोच के बैनर तले शनिवार को डोरंडा स्थित विवेकानंद चौक पर पश्चिम बंगाल में अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुए अमानवीय कृत्य को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस मौके पर युवा सोच के कृष्णा मिश्रा ने कहा कि बलात्कार जैसी जघन्य पाप पर भी बंगाल सरकार अपराधियों को फाँसी के फंदे पर लटकाने के बजाए बचा रही जो समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। मानवाधिकार आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए कि किस प्रकार वहाँ सरकार दोषियों को बचा रही है ?

इस अवसर पर सतीश सिंह,अजीत सिंह, अनिमेश कुमार, नीतिश सिंह, राहुल कुमार, अजय गुप्ता, रवि मिश्रा, धीरज गुप्ता, रितेश कुमार, गुड्डू सिंह, सोहन यादव, सुरज गिरी, मनु यादव, आकाश सोनी, अनीश कुमार उपस्थित थे।

Related posts

विवेकानन्द विद्या मन्दिर का सरस्वती पूजा का आयोजन

admin

धुर्वा से लापता बच्चों की खोज में सफल बजरंग दल कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

admin

आदिवासी-मूलवासी पर लाठी बरसाने वाली सरकार को सबक सिखाएगी जनता: रामचन्द्र सहिस

admin

Leave a Comment