झारखण्ड राँची

यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिनीसोटा, यूएसए के साथ एसबीयू का हुआ एमओयू

सरला बिरला अपने संकल्पों के साथ प्रतिदिन आगे बढ़ता जा रहा है: डॉ प्रदीप वर्मा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सरला बिरला विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा, अमेरिका के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। इस समझौते के तहत सरला बिरला विश्वविद्यालय के फैकेल्टी मेंबर्स व रिसर्च स्टूडेंट मिनिसोटा विश्वविद्यालय जाकर अध्ययन का कार्य कर सकेंगे। इस दौरान प्रो. डीन करेंट, प्रो. हुआ झाओ,
प्रो उदयभान सिंह, प्रो जोए मैगनर इन चारों की मौजूदगी में एमओयू पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गोपाल पाठक ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

विदित हो कि यूएसए दौरे के क्रम में 24 जुलाई को कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने यूएसए के मिनीपॉलिश जाकर यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के साथ फैकेल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम, स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम एवं दोनों विश्वविद्यालयों के बीच कोलाब्रेटिव रिसर्च के लिए आपसी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर विश्वविद्यालय के लिए एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। इस समझौते पर हस्ताक्षर हो जाने के पश्चात वे सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हो गए हैं।

इस ऐतिहासिक इंटरनेशनल शैक्षिक समझौते पर विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सरला बिरला विश्वविद्यालय अपने संकल्पों के साथ दिन-ब-दिन आगे बढ़ता जा रहा है। अवश्य ही यह विश्वविद्यालय वैश्विक ज्ञान – विज्ञान के साथ-साथ विश्व स्तरीय रिसर्च सेंटर रुप में ख्याति प्राप्त करने में कामयाब हो सकेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो विजय कुमार सिंह, कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रबंधक अजय कुमार, पीएओ प्रवीण कुमार, डीन प्रोफेसर एस बी डंडिन, डीन प्रोफेसर नीलिमा पाठक, डीन डॉ संदीप कुमार, डीन हरी बाबू शुक्ला, डॉ राधा माधव झा, डॉ अशोक कुमार अस्थाना, प्रो राहुल वत्स, प्रो अमित गुप्ता, डॉ बी सामंता, डॉ रिया मुखर्जी, डॉ सुबानी बाड़ा, डॉ अभिषेक चौहान, प्रो आदित्य विक्रम वर्मा, डॉ भारद्वाज शुक्ला, ओएसडी अनुभव अंकित, आदित्य रंजन, राहुल रंजन, सुभाष नारायण शाहदेव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Related posts

नगड़ी में रिम्स-2 के विरोध में किसानों का ऐतिहासिक आंदोलन: चम्पाई सोरेन का सरकार पर बड़ा हमला

admin

Jharkhand Election 2024 : बीजेपी एक ऐसा गिरोह है जिसका आदिवासी और गरीबों से कोई मतलब नहीं है : हेमंत सोरेन

admin

दिनेश्वर किस्कू को जिला सचिव व नवल हेम्ब्रम को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया

admin

Leave a Comment