झारखण्ड राँची राजनीति

यूनेस्को की को चेयर पर्सन डॉ सोनाझारिया मिंज ने की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात

नितीश_मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): यूनेस्को की को चेयर पर्सन डॉ सोनाझारिया मिंज ने राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवास पर मुलाकात की। सिद्धो – कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की पूर्व कुलपति रहीं डॉ० सोनाझारिया मिंज और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के बीच इस दौरान आदिवासी मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि डॉ० सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को का को-चेयर पर्सन नियुक्त करना झारखंडवासियों के साथ साथ आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है।

डॉ० सोनाझारिया मिंज की व्यवहार कुशलता और सामाजिक ज्ञान ने काफी प्रभावित किया। डॉ सोनाझारिया मिंज की इस नई भूमिका से आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की आदिवासी विरासत के साथ वर्तमान चुनौतियों को रखने में अब मदद मिलेगी। यूनेस्को का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना है। निःसंदेह डॉ० सोनाझारिया मिंज इस भूमिका को निभाने में शतप्रतिशत सफल होंगी।

Related posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को HC से नहीं मिली राहत, ED के समन के खिलाफ दायर याचिका खारिज

admin

अतिपिछड़ा जगाओ सम्मेलन” में उमड़ा भारी जनसैलाब

admin

आदित्य ने उर्स के मौके पर रिसालदार बाबा पर की चादरपोशी, माँगी राज्य की सुख समृद्धि की दुआ

admin

Leave a Comment