झारखण्ड बोकारो

रंजना राय द्वारा प्रस्तुत देवी जागरण से भक्त हुए मंत्रमुग्ध

बोकारो (ख़बर आजतक): चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथि को विधानसभा उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ शैलपुत्री मंदिर के प्रांगण में भव्य देवी जागरण एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवी जागरण के दौरान बोकारो की प्रमुख भजन गायिका रंजना राय और उनकी सखियों ने देवी गीत और पचरा सुना कर श्रद्धालु भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल को उपस्थित होना था, किंतु सरकारी कार्यवश वह आज महाराष्ट्र मे थे। उनकी गैर मौजूदगी में उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष क्रमश: रतन कुमार सिंह मौर्य, अजीत सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, कमलेश सोनकर, राजेश यादव आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Related posts

ग्रामीण चिकित्सक कल्याण संस्थान डॉक्टर संघ छतरपुर, पलामू की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

admin

बोकारो में सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई

admin

बोकारो : एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों का चयन

admin

Leave a Comment