झारखण्ड राँची राजनीति

रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री ने दी बहनों को सौगात : संजय सेठ

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सांसद संजय सेठ ने कहा कि रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहनों को सौगात के रुप में घरेलू गैस पर ₹200 उज्जवला गैस पर ₹400 कम कर एक बड़ी उपहार दी है। सांसद ने इसके लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को राँची ग्रामीण पथ प्रमंडल के अंतर्गत राँची पुरुलिया पथ नामकुम आर ओ बी से अंगना क्षेत्र तक फोरलेन रोड चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। यह कार्य ₹181 करोड़ की लागत से पूर्ण होना है। इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस रोड के निर्माण से आमलोगों को काफी सुविधा मिलेगी, यह बंगाल को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों में से एक है।

इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, सुजीत शर्मा, रितेश उराँव, प्रमोद सिंह, छात्रधारी महतो, गौतम देव, कुलभूषण डुंगडुंग, पिंटू सिंह, रिंकू सिंह, नवीन सोनी, गोपाल लोहिया, धर्मेंद्र सिंह ,जुगनू साहू ,पिंकी सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

श्री कान्यकुब्ज स्वर्णकार पंचायत द्वारा एकीसो महादेव धाम मंदिर निर्माण पर की गई चर्चा

admin

गणतंत्र दिवस: लोकतंत्र और संविधान की शक्ति का उत्सव

admin

हमारी तैयारी राज्य एवं राज्यवासियों के सम्मान को नेतृत्व देने की: सुदेश महतो

admin

Leave a Comment