झारखण्ड राँची

रक्षा राज्य मंत्री ने सेना के जवानों और परिजनों को बाँधा रक्षासूत्र

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची/नई दिल्ली(खबर_आजतक): रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने सोमवार को नई दिल्ली में अग्निवीरो, सैनिकों और उनके परिजनों को रक्षा सूत्र बाँधा और रक्षा बंधन की शुभकामनाएँ दी। रक्षा राज्य मंत्री ने सभी जवानों और उनके परिजनों से कुशलक्षेम पूछा। सबके सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्षासूत्र सिर्फ धागा नहीं है। यह देश की भावनाएँ हैं, जो हमें एक दूसरे से जोड़कर रखती हैं।

सीमाओं की सुरक्षा में सदैव समर्पित रहने वाले जवानों को रक्षा सूत्र इसलिए भी हमने बाँधा है कि यह सूत्र उन्हें देश के अगाध प्रेम से अवगत कराए।

देशवासियों की भावनाएँ इस सूत्र में हैं ताकि हमारे हमारी राष्ट्र की एकता और अखंडता बनी रहे। हम सैनिकों के साथ सदैव खड़े रहें।

Related posts

बोकारो थर्मल में उत्पाद विभाग द्वारा देशी शराब निर्माण स्थल पर छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

admin

ख़बर का असर: गोमिया के दिव्यांग दंपति को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

admin

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में मांगा वोट

admin

Leave a Comment