झारखण्ड विश्व

रतन टाटा के बाद नोएल संभालेंगे टाटा ट्रस्ट की कमान

नितीश मिश्र, राँची

दिवंगत रतन टाटा के 67 वर्षीय सौतेले भाई नोएल टाटा अब ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के चेयरमैन होंगे। वह 40 साल से अधिक समय से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। यह विभिन्न परमार्थ-संस्थाओं का एक समूह है जो अप्रत्यक्ष रूप से 165 अरब अमेरिकी डॉलर के नमक से लेकर सॉफ्टवेयर बनाने वाले समूह को नियंत्रित करता है। उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात आयु संबंधी समस्याओं से निधन हो गया था जिसके बाद उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू की गई।

टाटा ट्रस्ट्स में शामिल विभिन्न ट्रस्ट के न्यासियों ने शुक्रवार को मुंबई में एक संयुक्त बैठक की। अलग-अलग बैठकों में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि नोएल नवल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स और उसके तहत आने वाले अन्य सभी ट्रस्ट का चेयरमैन नियुक्त किया जाए। साथ ही उन्हें टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन भी नामित किया जाए। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभावी होगी।

नोएल को अब ‘टाटा ट्रस्ट्स’ का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिली है। इसमें मोटे तौर पर सर रतन टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट्स और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट एंड अलाइड ट्रस्ट शामिल हैं, जिनके पास टाटा संस की नियंत्रक 66 प्रतिशत हिस्सेदारी है। टाटा संस, टाटा समूह की कंपनियों की होल्डिंग व प्रवर्तक कंपनी है। नोएल, सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के निदेशक मंडल में न्यासी हैं।

नोएल 1999 से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। नवल एच टाटा और सिमोन एन टाटा के पुत्र नोएल टाटा वर्तमान में टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के निदेशक मंडल का हिस्सा हैं। वह ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास तथा टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और टाटा स्टील तथा टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस चेयरमैन हैं।

Related posts

BSL में अत्याधुनिक लो-रा-वैन-आधारित टॉक्सिक गैस निगरानी प्रणाली का उद्घाटन

admin

देशभक्ति की भावना के साथ अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए : तरशेम सिंह

admin

BSL News : महिला समिति बोकारो का वार्षिकोत्सव आयोजित

admin

Leave a Comment