अपराध झारखण्ड राँची

राँची : अरगोड़ा में जमीन पर कब्जा के एवज में मांगी रंगदारी, मामला दर्ज

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक): राजधानी राँची के अरगोड़ा के रहने वाले शनि कुमार उर्फ संतोष साहू से जमीन पर कब्जा करने के एवज में रंगदारी मांगी गई है। इस संबंध में शनि कुमार ने पुंदाग ओपी में मो साजिद उर्फ शेरू, पंचानंद साहू समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

प्राथमिकी में शनि कुमार उर्फ़ संतोष साहू ने आरोप लगाया है कि पुंदाग में करीब 51 डिसमिल जमीन है, जिसे उसने जीतवाहन मुंडा के वंशज बिरसा मुंडा से लिया है। करीब दस साल तक जमीन की देखरेख करने के बाद अब कुछ आपराधिक तत्व के लोग जबरन जमीन हड़पने की मंशा बना रहे हैं।

Related posts

झारखंड माइनिंग एंड कंस्ट्रक्शन शो–2026 के दूसरे दिन उमड़ी विजिटर्स की भारी भीड़

admin

ट्रेड फ्रेंड्स में दशहरा स्पेशल पटाखों की धूम

admin

समय से पुरा हो जल जीवन मिशन की ग्रामीण नल-जल योजना, अन्यथा होगा आंदोलन : कुमार अमित

admin

Leave a Comment