झारखण्ड राँची

राँची: आजसू महानगर की बैठक, सुदेश महतो ने नगर निकाय चुनाव पर सरकार को घेरा

नितीश मिश्रा

राँची (खबर आजतक): आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में राँची महानगर की बैठक आयोजित हुई, जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो शामिल हुए। बैठक में संगठन को मज़बूत करने, जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने और नगर निकाय चुनाव की तैयारी पर चर्चा हुई।

सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं से वार्ड और गली स्तर तक पहुँचकर जनता की आवाज़ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर गंभीरता नहीं है और ओबीसी आरक्षण समाप्त कर बड़ी आबादी को वंचित किया गया है। विस्थापन मुद्दे पर उन्होंने कहा कि खनन कार्य सौ वर्षों से चल रहा है, लेकिन तीसरी पीढ़ी भी अधिकारों से वंचित है। उन्होंने स्वतंत्र आयोग के गठन की माँग की।


बैठक में बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, केंद्रीय महासचिव सरजीत मृधा, केंद्रीय सचिव कुमुद वर्मा, केंद्रीय सचिव नईम अंसारी, बुद्धिजीवी मंच के सदस्य सह मीडिया प्रभारी मनोज महतो, बुद्धिजीवी मंच के प्रधान महासचिव मुकुंद मेहता, केंद्रीय सचिव सह महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह, महिला महानगर अध्यक्ष सीम सिंह, केंद्रीय सदस्य प्रभा महतो, छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मेरी तिर्की, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक ज्योत्सना केरकेट्टा, सत्येंद्र सिंह, केंद्रीय सचिव विजेता वर्मा तथा केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज़ खान उपस्थित थे. वहीँ रांची महानगर के पदाधिकारियों में
राँची महानगर अध्यक्ष सह केंद्रीय प्रवक्ता ज्ञान सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव, महासचिव रमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष आशीष पाठक, वीरेंद्र प्रसाद, राकेश सिंह, प्रदीप जायसवाल, सचिव अनिल गुप्ता, जय श्रीवास्तव, अभिषेक राज नायक, निर्मल उराँव, महानगर संयोजक सुरेन्द्र लिंडा, महादेव मुंडा, केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, प्रदेश युवा संयोजक चेतन प्रकाश और अमित कुमार शामिल रहे।

Related posts

झापा ने नगड़ी प्रखंड के विभिन्न गाँव में चलाया जनसंपर्क अभियान, दी करमा की बधाई

admin

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में “नेशन फॉर मिडिएशन” को लेकर बैठक, मध्यस्थता के महत्व पर हुई चर्चा

admin

सीसीटीवी की निगरानी और वीडियोग्राफी के बीच होगी मतगणना

admin

Leave a Comment