राँची

राँची: आलोक दूबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने केक काटकर मनाया सोनिया गाँधी का जन्मदिन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गाँधी का जन्मदिन कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में केक काटकर मनाया एवं सोनिया गाँधी के दीर्घायु जीवन की कामना की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की वरिष्ठ नेत्री अलका लाम्बा मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

इस मौके पर कांग्रेस जनों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि हम मिलकर सोनिया गाँधी को बधाई देना चाहते थे लेकिन राजस्थान में होने के कारण सादगी से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।

जन्मदिन की बधाई देते हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सोनिया गाँधी त्याग, प्रेम, करुणा, सेवा, समर्पण, सहनशीलता, संघर्ष की प्रतिमूर्ति हैं। कांग्रेस पार्टी को उन्होंने बुलंदियों तक पहुँचाया और उनका मार्गदर्शन हम सबके लिए प्रेरणादायक है।

इस मौके पर प्रिया ओझा, जवाहर महथा, उषा सिंह, प्रमोद सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

सूर्या हांसदा एनकाउंटर पर भाजपा के 7 सदस्यीय जांच टीम की बैठक

admin

विस्तारा ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के 50 मिलियन ग्राहक को उड़ान देकर हासिल की नई उपलब्धि

admin

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मतदान के दिन प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील

admin

Leave a Comment