राँची

राँची: एन.एस.यू.आई ने राँची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा को सौंपा ज्ञापन।

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने राँची विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपा। विदित हो कि
डोरंडा कॉलेज के बीएड के शिक्षक ओम प्रकाश के द्वारा विशेष धर्म के प्रति अवैध टिपणी करने एव जान से मारने की धमकी को लेकर शिक्षक की बर्खास्तगी को लेकर ज्ञापन सौंपा। कॉलेज के एक छात्र अब्दुल रबनावाज को शिक्षक ओम प्रकाश द्वारा जाती और धर्म को लेकर अवैध टिपणी की गई साथ ही साथ जान से मारने की धमकी दी गयी। इसकी सूचना मिलते ही एन.एस.यू.आई कि टीम ने कॉलेज के प्राचार्य से बात किया एव संज्ञान लेने को कहा।

इस मौके पर इंदरजीत सिंह ने कुलपति से कहा कि ओम प्रकाश शिक्षक का पहले से भी छेड़खानी के मामले में कॉलेज से ट्रांसफर किया जा चुका है और अब डोरंडा कॉलेज में आ कर धर्म की राजनीति कर रहे। अगर सोमवार तक कोई निर्णय नही लिया गया तो एन.एस.यू.आई कॉलेज में तालाबंदी करेगी।

इस मौके पर अब्दुल रबनावाज, प्रणव, आकाश, अमन, अतीक, आसिफ, बेलाल मौजूद थे।

Related posts

राज्य में बिगड़ी कानून-व्यवस्था पर आजसू का हमला, 39 डीएसपी की पदस्थापन की मांग

admin

झारखंड में पेसा कानून की 25 वर्षों से देरी: आदिवासी अधिकारों का सवाल बरकरार

admin

राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने किया एक्सपो उत्सव 2023 का शुभारंभ

admin

Leave a Comment