राँची

राँची: गुजरात चुनाव की जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की जीत : दीपक प्रकाश

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): गुजरात विधानसभा चुनाव में लगातार 7वीं बार भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को फोड़ एवं मिठाइयाँ बाँटकर खुशियाँ मनाई गई।

इस दौरान जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास की जीत है। विकास मॉडल पर जनता ने पूर्ण भरोसा व्यक्त किया है।

दीपक प्रकाश ने इस जीत को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व एवं गृह मंत्री अमित शाह के परिश्रम का परिणाम बताया।

दीपक प्रकाश ने गुजरात की जनता के प्रति आभार प्रकट किया।

भाजपा नेता विधायक दल एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गुजरात की जनता बधाई की पात्र है जा जिसने मुफ्त की रेवड़ी बाँटने, प्रलोभन और छल की राजनीति को ठुकराते हुए सातवीं बार भाजपा पर भरोसा जताया।

उन्होंने ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन पर जनता का अपार भरोसा है के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कुशल नेतृत्व एवं गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति के लिए आभार प्रकट करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी गुजरात की जनता को बधाई एवम शुभकामनाएँ देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।

Related posts

सांसद गीता कोड़ा ने सदन में फुटपाथ वेंडरों का उठाया मुद्दा, कहा – झारखंड के सिंहभूम ससंदीय क्षेत्र में फुटपाथ वेंडरों को इस योजना का कम लाभ क्यों ?

admin

NIC द्वारा भी राजस्व रिकार्ड में किया जा रहा फर्जीवाड़ा: देव कुमार धान

admin

राजेश कच्छप ने किया शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा पर विधायक निधि से शेड निर्माण का किया शिलान्यास

admin

Leave a Comment