राँची

राँची: जदयू के झारखंड प्रदेश प्रभारी बनाए गए डॉ अशोक चौधरी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): बिहार के सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी को झारखंड प्रदेश जदयू के प्रभारी नियुक्त किए जाने पर झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरु महतो सहित प्रदेश के नेताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

     नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक चौधरी को झारखंड प्रदेश जदयू के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, भगवान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील, रेणु गोपीनाथ पणिकर, आबिद अली, मनोज कुमार सिन्हा, आशा शर्मा, बैद्यनाथ पासवान, राजीव रंजन सिंह, पिंटु कुमार सिंह, रामस्वरूप यादव, अनिल कुमार सिंह, अंजली सिंह सहित सभी झारखंड प्रदेश जदयू के नेताओं ने हार्दिक बधाई दी।

    डॉ अशोक चौधरी को झारखंड प्रदेश जदयू के प्रभारी नियुक्त किए जाने पर झारखंड प्रदेश जदयू के नेताओं ने जदयू के सर्वमान्य नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह नेता,संसदीय दल राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को साधुवाद देते हुए आभार प्रकट किए। झारखण्ड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि डॉ अशोक चौधरी एक कुशल संगठनकर्ता है और उनके मार्गदर्शन में झारखंड में जदयू का संगठन काफी मजबूत होगा।
     प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी को झारखंड प्रदेश जदयू के प्रभारी बनाये जाने पर झारखंड के सभी कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है और कहा कि डॉ अशोक चौधरी जी संगठन से हमेशा जुड़े रहे हैं उनके अनुभव का लाभ झारखंड प्रदेश जदयू को मिलेगा और उनके नेतृत्व में झारखंड प्रदेश जदयू का संगठन काफी धारदार एवं मजबूत होगा।

Related posts

टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह में किया दौरा, चैंबर चुनाव में समर्थन माँगा और विजन साझा किया

admin

शतरंज में बोकारो जिला का अंकित कुमार सिंह बना स्टेट चैंपियन

admin

जमशेदपुर डीडीसी मनीष कुमार बनें पाकुड़ के नए उपायुक्त, कार्मिक विभाग ने देर शाम जारी की अधिसूचना

admin

Leave a Comment