राँची

राँची: जनता तक पार्टी के विचार और मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुँचाने में सोशल मीडिया अहम : कर्मवीर सिंह

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को सभी जिला के सोशल मीडिया संयोजक, सह संयोजक, सातों मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की अहम बैठक हुई जिसमें प्रमुख रूप से संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री सह प्रदेश सोशल मीडिया के प्रभारी बालमुकुंद सहाय मौजूद थे।

इस बैठक में प्रमुख रूप में अपना संबोधन देते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया का प्रयोग पार्टी के विचारों को और साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहा जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता के बीच अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया।

प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने भी अहम बिंदुओं पर अपना मार्गदर्शन दिया जिसमें मुख्य रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से बूथ स्तर तक पहुँचना व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म से जानकारी प्राप्त करना।

वहीं प्रदेश महामंत्री एवं सोशल मीडिया के प्रभारी बालमुकुंद सहाय ने पार्टी लाइन के साथ-साथ अपनी भी विवेक और रचनात्मक विचारों से प्रभावशाली कंटेंट के साथ पोस्ट को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर डालने की बात कही।

झारखण्ड भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक राहुल अवस्थी जो विगत सप्ताह दिल्ली में हुए राष्ट्रीय स्तर पर सोशल मीडिया की बैठक में शामिल हुए अपने अनुभवों को साझा किया तथा अपने जिला के संयोजकों का मनोबल बढ़ाते हुए राज्य में बैठी भ्रष्टाचारी हेमन्त सरकर के हर झूठ का पर्दाफाश करने का आह्वान किया।

इस बैठक का सफल संचालन राँची महानगर के सोशल मीडिया संयोजक रजनीश पांडेय ने एवं धन्यवाद सह समाप्ति की घोषणा जमशेदपुर महानगर के सोशल मीडिया संयोजक ज्ञान प्रकाश ने किया।

Related posts

राँची पहुँचे जदयू के झारखंड प्रभारी डॉ अशोक चौधरी एवं बेलहर विधायक मनोज यादव, जदयू नेताओं ने किया भव्य स्वागत, जाना संगठन का हाल

admin

सीएमपीडीआई ने आयोजित किया मिनरलाइज-2025 राष्ट्रीय कार्यशाला

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में करियर फेयर: पाथवे टू सक्सेस का सफल आयोजन

admin

Leave a Comment