झारखण्ड राँची

राँची डाक मंडल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में निकाली जागरूकता रैली

राँची (ख़बर आजतक) : “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत शनिवार से राँची डाक मंडल द्वारा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार, संचार मंत्रालय व डाक विभाग के निर्देशानुसार 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चल रहे विशेष अभियान 5.0 का हिस्सा है।

इस अवसर पर राँची जी.पी.ओ. प्रांगण से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। रैली के माध्यम से “स्वच्छ डाकघर – स्वच्छ भारत” का संदेश देते हुए लोगों से स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ डाक अधीक्षक, राँची डाक मंडल के नेतृत्व में हुआ।

Related posts

मणिपुर की घटना से पूरा भारत शर्मशार हुआ है : दीपक विश्वकर्मा

admin

झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मनाया 63वाँ स्थापना दिवस, पूर्व अध्यक्ष किए गए सम्मानित

admin

एमआर अभियान के सातवें दिन 25 हज़ार से अधिक बच्चों को दिया गया टीका

admin

Leave a Comment