राँची

राँची: डॉ रामेश्वर उराँव ने काँग्रेस कार्यकर्ताओं से की अपील, कहा ‐ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के स्वागत में न हो किसी प्रकार की कमी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): 13 दिसम्बर को लोहरदगा में आयोजित खतियान जोहार यात्रा सह आशीर्वाद यात्रा एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का समाहरणालय मैदान में जनता के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय विधायक एवं झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव ने लोहरदगा जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनों से बढ़ चढ़कर शामिल होने एवं सफल बनाने का आह्वान किया है। मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने एम्स दिल्ली गए वित्त मंत्री इलाजरत हैं इसलिए सशरीर कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं लेकिन कार्यक्रम की सफलता को लेकर डॉ रामेश्वर उराँव ने अपनी शुभकामनाएँ दी है एवं कहा है 13 दिसंबर के महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने का बेहद अफसोस है।

उन्होंने कहा कि मु्ख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का जनता के साथ सीधा संवाद और आम लोगों की समस्याओं को सुनकर तुरंत उसका निष्पादन और सुझावों को अहमियत देना झारखंड के इतिहास में यह अनोखी और अनुकरणीय कार्य है जो सरकार की कार्यशैली को महान बनाता है।और इसलिए आशीर्वाद यात्रा को आम जनता का व्यापक समर्थन और सहयोग मिल रहा है।

डॉ. रामेश्वर उराँव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि मुख्यमंत्री के स्वागत में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोहरदगा की जनता के लिए कई योजना और सौगात भी दे रहे हैं जो लोहरदगा के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

 इस आशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि दो तीन दिनों के अंदर डॉ रामेश्वर उराँव पूरी तरह स्वस्थ होकर वापस राँची लौटेंगे।

Related posts

केंद्रीय सरना समिति ने खिजरी विधानसभा के गंगा घाट में मनाया वनभोज कार्यक्रम

admin

केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनमानस के कल्याण हेतू संचालित है विभिन्न योजनाएँ: राज्यपाल

admin

सांसद ढुलू महतो ने लगाया जनता दरबार, 203 मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

admin

Leave a Comment