राँची

राँची: निगम में बैठे हुए पदाधिकारी मजदूर हितों के खिलाफ सुनियोजित साजिश रचे हुए हैं जिनका पर्दाफाश करना आवश्यक : अजय राय

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड पावर वर्कर्स यूनियन के निवेदन पर मंगलवार को झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम मुख्यालय में आयोजित धरना में शामिल होते हुए। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि निगम में बैठे हुए कुछ पदाधिकारी मजदूर हितों के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश रचे हुए हैं जिस का पर्दाफाश करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि एक और अधिकारियों के ग्रेड पे का लाभ लेने में निगम के अधिकारी प्रमुखता दिखाते हुए निर्णय ले लेते हैं, वहीं जब कर्मचारियों को महज ₹300 बढ़ाने की बात आती है तो वह वित्तीय बोझ का बहाना बनाकर उनकी अनदेखी कर रहे हैं।

इस दौरान अजय राय ने कहा कि एक और समय बाद प्रमोशन की बात होती है मगर यहाँ कर्मचारी जो पूर्व में हाईली स्किल्ड में होते हुए थर्ड ग्रेड में जिनकी नियुक्ति होती हैं आज उनका ग्रेड चेंज कर फोर्थ ग्रेड कर दिया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वहीं अजय राय ने निगम को एजेंसी प्रथा खत्म कर पुरानी व्यवस्था लागू करने की माँग की अन्यथा इसके खिलाफ उग्र आंदोलन चलाकर पूरे राज्य को ब्लैकआउट करने की भी धमकी दे डाली।
उन्होंने झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर श्रमिक संघ उनके आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

Related posts

Malhari Food & Drink Hochar, Ring Road, Ranchi की ओर से समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें

admin

काँग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव के रोड शो और पदयात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी

admin

राज्य के 14 फीसदी मुसलमान सियासी हासिए पर, सिर्फ वोट बैंक समझती है जेएमएम काँग्रेस: अब्दुल मोबिन रिजवी

admin

Leave a Comment