झारखण्ड राँची राजनीति

राँची पहुँचे जदयू के झारखंड प्रभारी डॉ अशोक चौधरी एवं बेलहर विधायक मनोज यादव, जदयू नेताओं ने किया भव्य स्वागत, जाना संगठन का हाल

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखण्ड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी दिन के 12.30 बजे राँची पहुँचे। उनके साथ झारखण्ड के सह प्रभारी और बेलहर से विधायक मनोज यादव भी राँची पहुँचे। बिरसा मुण्डा हवाई अड्डा पर जदयू नेता सागर कुमार, शैलेंद्र महतो, उपेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, वैद्यनाथ पासवान, संजय सिन्हा नागमणी, विरेंद्र पासवान, रामजी प्रसाद एवं अन्य ने उनका स्वागत किया। उनके राँची आगमन पर राज्यसभा सांसद सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने उनसे मुलाक़ात कर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान किया।

डॉ अशोक चौधरी दो दिवसीय दौरे पर राँची पहुँचे है। राँची आगमन के पश्चात उन्होंने पार्टी के कोर कमिटी के सदस्यों संग बैठक कर संगठन का हाल जाना।

Related posts

BSL NEWS: पीएलसी सिमेटिक एस7-400 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

admin

कसमार थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

admin

सावन के शुभ अवसर पर कावड़ियों के बीच किया गया खीर वितरण

admin

Leave a Comment