झारखण्ड राँची राजनीति

राँची पहुँचे रघुवर, हुआ जोरदार स्वागत

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का राँची हवाई अड्डा पर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन्हें दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर यह स्वागत किया। वे नयी दिल्ली से लौट रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी। रघुवर दास ने सभी कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। वर्ष 2024 में एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री व झारखंड में डबल इंजन सरकार बनाने का संकल्प किया।

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को स्वागत करने में राँची हवाई अड्डा पर प्रमुख रुप से उपस्थित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जयसवाल, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, महामंत्री वरुण साहू, बलराम सिंह, शिवजी सिंह, संजय पोद्दार, जॉनी वाकर खान, शुभम जयसवाल, कौशल केशरी, रणधीर सिंह, अरविंद तिवारी, ऋतिक कुमार, आशीष कुमार, शैलेश मिश्र आदि उपस्थित थे।

Related posts

नीरजा सहाय डीएवी में पाँच दिवसीय समर कैम्प का समापन

admin

झारखंड जदयू ने किया कमिटी का विस्तार, प्रदेश पदाधिकारियों की प्रथम सूची जारी।

admin

झारखण्ड हाईकोर्ट नें 2017 में चलती ट्रेन से गिरकर मरने वाले व्यक्ति की विधवा को 8 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश

admin

Leave a Comment