राँची

राँची: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ऋषिकेश सिंह

यात्रा ऐतिहासिक है, लाखों लोग स्वयं भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहे हैं : ऋषिकेश सिंह

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक) : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और भारत जोड़ो यात्रा में सिविल सोसायटी के समन्वयक हुसैनाबाद विधानसभा निवासी ऋषिकेश सिंह, कन्याकुमारी से अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान के झालवाड़ में यात्रा के 90 वें दिन साथ से साथ कदम कदम मिला कर चले। इस अवसर पर भारत जोड़ो यात्रा में सिविल सोसायटी के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में अब तक किए गए उनके कार्यों और पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर चुनावो में उनके किए गए कार्यों से अवगत कराया। ऋषीकेश सिंह भारत जोड़ो यात्रा के कन्याकुमारी से शुरुआत से अब तक जुड़े हुए है और राहुल गाँधी के नेतृत्व में लगभग 2200 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर 90वें दिन राजस्थान राज्य के झालवाड़ जिले में पहुँचे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा अभी तमिलनाडु से प्रारंभ होकर राजस्थान के रूप में 8वें राज्य में पहुँची है।ऋषिकेश सिंह ने अब तक की यात्रा को पूरी तरह से सफल बताते हुए कहा है कि राहुल गाँधी ने उनके कार्यों को सराहा है और उनके जैसे युवाओं पर ही संगठन और देश का भविष्य है ऐसी बाते कही। उन्होंने कहा कि यात्रा ऐतिहासिक है, लाखो लोग स्वयं से इस यात्रा में जुड़ रहे हैं, राहुल गाँधी सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण है जिसका सकारात्मक परिणाम राजनीति में देखने को मिलेगा, इस यात्रा में वह कश्मीर तक बने रहेंगे। अभी तक की यात्रा में उन्होंने एक दिन की भी कोई छुट्टी नहीं ली है।

Related posts

राँची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले राजद नेता, किया गिला शिकवा दूर

Nitesh Verma

सुभाष मुंडा की श्रद्धांजलि सभा में पहुँचे सांसद, राज्य सरकार पर जमकर बरसे सांसद संजय सेठ

Nitesh Verma

लोहरदगा जिला के सभी केंद्रीय और जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Nitesh Verma

Leave a Comment