झारखण्ड धार्मिक राँची

राँची महानगर काली पूजा समिति का चुनाव संपन्न,
विनय कुमार सिंह अध्यक्ष, आलोक कुमार दूबे मुख्य संरक्षक तथा मुख्य सलाहकार नन्द किशोर सिंह चन्देल घोषित

विनय सिंह सातवीं बार राँची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राँची महानगर काली समिति की रविवार को बिहार क्लब में बैठक सह अभिनन्दन समारोह आयोजित कर 12 नवम्बर से शुरु हो रहे काली पूजा के आयोजन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूरे सद्भावना, भाईचारे एवं हर्षोल्लास के साथ राजधानी में काली पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। इस समिति के पदाधिकारी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर पूजा पंडाल में आमंत्रित करेगी।

इस समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि पूजा पंडाल की जो भी समस्याऐं होंगी समिति प्रशासन के साथ विचार-विमर्श कर उसका निराकरण करेगी। इस कार्यक्रम का संचालन नन्द किशोर सिंह चंदेल ने कहा कि काली पूजा, दीपावली एवं छठ का त्योहार राजधानी के सभी पूजा पंडालों के सहयोग से सफल किए जाएँगे।

इस बैठक में 57 पूजा पंडालों के अध्यक्ष/सचिव मौजूद रहे, जिसमें मुख्य रुप से डोरंडा बाजार काली पूजा समिति, न्यू डोरंडा काली पूजा समिति, कुसाई कॉलोनी कली पूजा समिति, तूफान क्लब करमटोली, गौशाला चौक काली पूजा समिति, एवरग्रीन काली पूजा समिति चुटिया, नव जागृति संघ चुटिया,यंग स्टूडेंट क्लब करमटोली,ओसीसी ग्राउंड काली पूजा समिति, देवी मंडप रोड कली पूजा समिति, न्यू फ्रेंड्स काली पूजा समिति, न्यू इंडियन काली पूजा समिति, स्टूडेंट क्लब लालपुर, महाकाली पूजा समिति कचहरी रोड, माँ भवानी काली पूजा समिति काँके, विकास क्लब काली पूजा समिति पिस्का मोड़ आदि शक्ति क्लब रातू रोड, नेताजी सुभाष क्लब थड़पखना, नव शांति क्लब थड़पखना सहित कई पूजा पंडालों के पदाधिकारी एवं महानगर काली पूजा समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। महानगर काली पूजा समिति ने सभी पूजा पंडालों को अलग अलग उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी दीपक कुमार दूबे ने कहा कि जिस प्रकार आपके सहयोग से दुर्गा पूजा महोत्सव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है, काली पूजा भी उत्साह से मनाए जाएँगे।उन्होंने काली पूजा पंडाल से आग्रह किया है कि अग्निशामक यंत्र, सीसीटीवी की व्यवस्था, महिलाओं पुरुषों के लिए अलग अलग प्रवेश एवं निकासी द्वार एवं माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार रात्रि 10 बजे से सुबह 6.00 बजे तक माइक नहीं बजाना है। प्रशासन की मिशनरी को पूरा निर्देश दिया जा रहा है।

महानगर काली पूजा समिति
मुख्य संरक्षक – आलोक कुमार दूबे, रोहित उरांव,रमेश सिंह
वरीय संरक्षक – डॉ अजीत सहाय,राजीव चटर्जी,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू,विन्दुल वर्मा,रामधन वर्मा,मनोज कुमार यादव पप्पू,राजू चौरसिया, युवराज पासवान
अध्यक्ष – विनय कुमार सिंह
मुख्य सलाहकार – नन्द किशोर सिंह चन्देल
महासचिव – विश्वेष तिवारी
संरक्षक – उत्तम यादव,मन्टू वर्मा,शंकर सिन्हा, अमरनाथ सरकार,दीपक ओझा,राजन वर्मा,बबलू चौधरी,कमलेश यादव,अशोक यादव,विजय वर्मा
उपाध्यक्ष:- रोबिन सिन्हा,,अमित गुप्ता, मिथिलेश वर्मा, बबलू वर्मा, संजय सोनी, करण सिंह, अर्जुन सिंह, मोहित रजक, आशीष सिंह, सावन लिंडा,रोहन सिंह
सचिव – किरण प्रकाश,राजेश वर्मा, कुमार कुशाग्र मोन्टी,सुरोजित मांजी, सिद्धार्थ कुमार साहू,कौशल चौधरी,अनुप केसरी, विकास सिंह,संदीप राणा,पंकज सिंह,अजय सिंह,मदन विश्वकर्मा, राहुल कुमार, पप्पू वर्मा
संयोजक – भोलू सिंह
सह संयोजक – कुमार बंटी,अजीत सिंह टिकू

इस दौरान धन्यवाद ज्ञापन युवराज पासवान ने किया।

इस बैठक में उत्तम यादव, राजन वर्मा, युवराज पासवान, आशुतोष द्विवेदी, बबलू चौधरी, विंदुल वर्मा, प्रिया बर्मन, पूजा कुमारी, शिल्पी वर्मा, वीणा श्री, रंजीत पांडेय, अनिता कुमारी, नीलू सिंह, रीना सिंह, राखी प्रियदर्शी, ललित साहू, ललिता देवी, ममता मिश्रा, विनीता कुमारी, शालिनी सिंह, रिंकी तिवारी, रवि गुप्ता, सुषमा कुमारी उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो : तीन दिवसीय झारखंड स्टेट युथ बास्केटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Nitesh Verma

राँची के 78 सामाजिक, धार्मिक एवं उद्यमियों ने राँची की जनता से मन की बात सुनने की अपील की

Nitesh Verma

“जो प्राप्त है वही पर्याप्त है अन्यथा सर्वत्र दु:ख व्याप्त है” : स्वामी रितेश्वर

Nitesh Verma

Leave a Comment